{"_id":"61642c2e8ebc3ee3d854f188","slug":"election-co-in-charge-brainstormed-the-organization-meetings-lasted-for-hours-etah-news-agr5110361162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सह प्रभारी ने मथा संगठन, घंटों चलीं बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सह प्रभारी ने मथा संगठन, घंटों चलीं बैठकें
विज्ञापन
एटा। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजीव चौरसिया सोमवार को यहां पहुंचे। घंटों तक अलग-अलग बैठकें चलीं। जिनमें उन्होंने संगठन को मथा। कहा कि सुशासन और योजनाओं के बलबूते 2022 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे। चुनाव सह प्रभारी ने सबसे पहले जिला संचालन समिति के सदस्यों के साथ अलग से बैठक कर बात की। इसके बाद सांसद, विधायक व चारों विधानसभा के प्रभारियों के साथ बैठक की। तीसरी बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा चौथी बैठक में समन्वयकों के साथ चर्चा की। सुबह से शाम तक बैठकों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक की रचना और वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से समीक्षा की।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था। अब शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा आदि के हालात सुधरे हैं। खासतौर से कानून व्यवस्था पर सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई की गई है। महंगाई और किसानों के आंदोलन के बीच चुनाव की चुनौती के सवाल पर कहा कि अधिकांश किसान भाजपा से सहमत हैं। महंगाई को नियंत्रित करने का प्रयास चल रहा है। इस दौरान जिला प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, सांसद राजवीर सिंह, विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर, संजीव दिवाकर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता आदि रहे।