{"_id":"68f9e18a07b037d5930dbdfb","slug":"elderly-woman-dies-after-falling-from-roof-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पैर फिसलने पर छत से गिरी बुजुर्ग महिला...अस्पताल में तोड़ दिया दम, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैर फिसलने पर छत से गिरी बुजुर्ग महिला...अस्पताल में तोड़ दिया दम, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 23 Oct 2025 01:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:35 PM IST
सार
छत से गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
एटा में छत पर पैर फिसलने से गिरी महिला की अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घर में चल रही दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई।
थाना बागवाला के गांव भलाईपुर निवासी राधा देवी (65) बुधवार की देर रात किसी काम से छत पर गई थीं। वहां से उतरते समय पहली ही सीढ़ी पर राधा देवी का पैर फिसल गया। जिसके कारण वह लुढ़कती हुई नीचे आ गिरी। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा महिला को गंभीर चोट आई है।

Trending Videos
खून से लथपथ महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घर सूचना पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। दिवाली के पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन राधा देवी के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए।
गांव में पहुंचकर महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
गांव में पहुंचकर महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।