फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ek laakh kee inaamee kushtee raajasthaan ke naasir ke naam

एक लाख की इनामी कुश्ती राजस्थान के नासिर के नाम

Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ek laakh kee inaamee kushtee raajasthaan ke naasir ke naam
आखिरी कुश्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालपुर में आयोजित दंगल में आखिरी कुश्ती राजस्थान केसरी नासिर कुरैशी ने पंजाब केसरी छिंगा पहलवान को हराकर जीत ली। मात्र दो मिनट में ही छिंगा पहलवान को चित कर एक लाख रुपये का इनामी दंगल अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी, तीसरी व चौथी कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ करते हुए नोएडा के उद्योगपति आरपी सिंह ने कहा कि वह परंपरागत कुश्ती प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। इस दौरान जहां पहलवानों पर इनामों की बौछार हुई वहीं उस्ताद खलीफाओं को भी सम्मानित किया गया। दंगल में दिल्ली के नीलू पहलवान, पंजाब केसरी छिंगा पहलवान, हरियाणा केसरी, राजस्थान केसरी नासिर कुरैशी के अलावा सैकड़ों स्थानीय पहलवानों ने भी कुश्ती का जौहर दिखाया। हाथरस के विकलांग जगदीश अपने से दुगने वजन के पहलवान को पराजित कर आकर्षण का केंद्र बने। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, गुड्डू चौधरी सादाबाद, भारत केसरी नीलू गुरू हरियाणा, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र यादव, बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भाष्कर, पूर्व प्रदेश केसरी उजागर सिंह, राजेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, वीरेंद्र सिसोदिया मामा, वीरेंद्र सिंह मुखिया बृजपुर, उदल पहलवान, विनोज जैन, मुन्ना पहलवान, अशोक सिंह मेकी आदि को शाल उढ़ाकर एवं साफा बांधकर दंगल आयोजकोें ने सम्मानित किया। सभी को प्रतीक चिन्ह भी दिए। आयोजक भीष्मपाल सिंह पहलवान एवं जिला पंचायत सदस्य सूरजपाल सिंह सूर्या ने पहलवानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते अगले वर्ष होने वाले दंगल के लिए आमंत्रित किया। उपस्थित में शंकरपाल सिंह, लला ठाकुर बृजपुर, नवी खॉ, राजपाल यादव, सूरज, मुन्ना ठाकुर, हरेन्द्र धनगर, सुनील यादव सहित हजारों कुश्ती प्रेमी प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed