फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   EID -UL-JUHA: WISH FOR COUNTRY PEACE AND HAPPINESS

गले मिल, इबादत कर मनाया ईद-उल-जुहा पर्व

Fri, 25 Sep 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
EID -UL-JUHA: WISH FOR COUNTRY PEACE AND HAPPINESS
ईद-उल-जुहा का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। हजारों नमाजियों ने नमाज अदा कर मक्का हादसे में मारे गए हाजियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही देश-प्रदेश में अमन चैन की दुआ भी मांगी। पुरानी ईदगाह पर नमाज के दौरान जीटी रोड पर भी नमाजियों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


सुबह से देर रात तक मुस्लिम बस्तियों में रौनक दिखाई दी। जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर सुबह सात बजकर 45 मिनट पर हाफिज खलील उल्ला ने नमाज अदा कराई। इसके बाद पुरानी ईदगाह पर सुबह आठ बजे इमाम हाफिज इदरीश ने नमाज अदा कराई। साढ़े आठ बजे नगला पोता स्थित नई ईदगाह पर काजी बदूद मियां के नेतृत्व में इबादत की गई। नौ बजे किदवई नगर स्थित नूरी मस्जिद पर नमाज हुई। हजारों हाथ देश में अमन चैन की दुआ के लिए उठे। वहीं मक्का हादसे में हाजियों की हुई मौत पर दुख व्यक्त कर खुदा से उन्हें जन्नत नसीब होने की दुआ की, साथ ही परिवारीजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बाद में घर-घर में बकरों की कुर्बानियां दी गईं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। नगरपालिका परिषद ने सफाई करा चूने का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी एसके वर्मा, एडीएम प्रशासन सतीशपाल, एसडीएम सुनील यादव, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम आरपी गुप्ता, सीओ सिटी महेशचंद्र, सदर विधायक आशीष यादव नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद गुप्ता, बलवीर भास्कर, क्षत्रिय नेता सुनील सोलंकी, गजेंद्र चौहान, शराफत हुसैन काले, इश्शन मियां, नूर मोहम्मद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोका गया जीटी रोड पर ट्रैफिक
जीटी रोड पर नमाज शुरू होने से आधा घंटे पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया गया। वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया। केवल पैदल राहगीर ही निकलने दिए गए। नमाज के बाद यातायात सुचारु हो सका।

 
बच्चों ने मेले का उठाया आनंद
बकरीद पर जीटी रोड और होली गेट स्थित तकिया पर मेला लगा। इस दौरान बच्चों ने जहां झूला आदि का आनंद उठाया, वहीं खेल खिलौने भी खरीदे। इसके अलावा बिरयानी आदि के लगे ठेलों पर भी मुस्लिम समाज के युवाओं की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed