फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eid Milad Un Nabi

सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा

Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eid Milad Un Nabi
जीटी रोड से गुजरते जुलूस ए मुहम्मदी में तिरंगा लहराते युवक। - फोटो : ETAH
----------फोटो-1, 2, 3, 4, 5---------
विज्ञापन

सरकार की आमद महरबा, दिलदार की आमर मरहबा
अंजुमन गुलामाने रसूल कमेटी के तत्वाधान में जोश और शांति के साथ निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी
डीएम, एसएसपी फोर्स के साथ रहे मौजूद, समापन पर सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। अंजुमन गुलामाने रसूल कमेटी के तत्वावधान में हुजूर की यौम-ए-पैदाइश पर जुलूस-ए-मुहम्मदी रविवार को जिले भर में जोश के साथ निकाला गया। पुलिस के कड़े सुरक्षा पहरे में निकाले गए जुलूस में मुस्लिम समाज ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर फिरकापरस्त ताकतों को मुहंतोड़ जवाब दिया। उत्साह से लबरेज युवा सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा आदि नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। वहीं नार-ए-रिसाला, या रसूलल्ला आदि नारे लगा रहे थे। मक्का मदीना की झांकी सहित अन्य झांकियां और घोड़ों, बग्घी पर बैठे बच्चे लोगों के मन को आकर्षित कर रहे थे।
जुलूस-ए-मोहम्म्दी होली मोहल्ला से सुबह सवा नौ बजे दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह मियां से फातिहा ख्वानी के बाद शुरू हुआ। हाजी अब्दुल अजीज ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस पटियाली गेट, महारारा दरवाजा, पोता नगला, कटरा मोहल्ला, मेहता पार्क, नन्नू मल चौराहा, ठंडी सड़क, जीटी रोड, घंटाघर, वली मोहम्मद चौराहा, रेवाड़ी मोहल्ला होते हुए वापस तकिया पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अरबी लिवास में मुहम्मदी झंडा लिए शामिल हुए। जुलूस देखने के लिए बाजार, मोहल्लों और घरों की छत पर महिलाएं और बच्चों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जुलूस के समापन पर तकिया में सम्मान समारोह हुआ। इसमें हजरत चांद मियां, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन, जहीर अहमद, विधायक डेविड वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख वजीर सिंह यादव, प्रमोद गुप्ता, मेधावत शास्त्री, कफील अहमद, वारिस सैफी, रियाज गुड्डू, हामिद, एकेश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम नंद लाल सिंह, डिप्टी कलक्टर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी देव आनंद और इरफान नासिर खान सहित भारी संख्या में फोर्स जुलूस के साथ रहा। समारोह का संचालन हाजी कशिश एटवी ने किया। आभार सचिव मो. गुफरान कुरैशी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed