फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eid celebrated with gaiety of the festival

उल्लास से मनाया ईद का त्योहार

Sat, 18 Jul 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with gaiety of the festival
शहर सहित जिले भर में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। पुलिस  प्रशासन भी चौकन्ना रहा। मुस्लिम समाज में जश्न और खुशी का माहौल था। जीटी रोड स्थित पुरानी ईदगाह और नगला पोता स्थित नई ईदगाह पर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन चैन, भाईचारा व सौहार्द कायम रखने की खुदा से दुआ की।
विज्ञापन

एक माह तक चले रमजान के पूरे होने पर शनिवार को ईद के पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल था। शुक्रवार की देर रात तक शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों की भीड़ दिखाई दी। शनिवार को ईद पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बने। सुबह बच्चे बुजुर्ग नए-नए कपड़े पहन कर सामूहिक नमाज के लिए तैयार हो गए और सभी सामूहिक नमाज में शामिल हुए। अपने निर्धारित समय के अनुसार जीटी रोड स्थित पुरानी ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे इमाम कारी इदरीस अली ने हजारों लोगों को नमाज अदा कराई। नगला पोता स्थित नई ईदगाह पर सुबह नौ बजे काजी बदूद मियां ने सामूहिक नमाज कराई। इस दौरान सभी ने खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ की।
विज्ञापन

नमाज के बाद एक-दूसरे को बधाइयां देने का दौर शुरू हुआ जो देर सायं तक जारी रहा। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जीटी रोड पर प्रशासन के अलावा राजनैतिक दलों ने अपने-अपने कैंप लगाए। इस मौके पर सदर विधायक आशीष यादव आशू, अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, प्रभारी डीएम साहब सिंह, एसएसपी सुरेंद्र कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, भाजपा नेता विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, बसपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान बबलू, जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर, जहीर अहमद, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन काले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता, शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, मोहम्मद ताह आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। दूसरी ओर बच्चों ने खेल खिलौने व झूले का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
ईद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सामूहिक नमाज को लेकर जीटी रोड स्थित ईदगाह से पहले बस स्टैंड के पास और कचहरी को जाने वाले मार्ग पर बेरीकेडिंग कर दी गई थी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखे थे। नगर पालिका द्वारा साफ सफाई आदि की व्यवस्था की गई।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
जीटी रोड पर संपन्न हुई नमाज के लिए आठ बजे से ही ट्रैफिक रोक दिया गया। बड़े वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला गया, वहीं दुपहिया वाहन चालक गलियों से होकर निकले। नमाज समाप्त होने के बाद जीटी रोड पर यातायात पर सुचारु हुआ।  

 
50 रुपये प्रति लीटर बिका दूध
मिरहची। ईद के त्योहार पर हलवाइयों ने दूध की अधिक मांग होने का भरपूर लाभ उठाया। सिंथेटिक दूध की धड़ल्ले से बिक्री की। शनिवार को कस्बा में दूध 50 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed