फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   E-vouchers given to 11 thousand pregnant women for free ultrasound

Etah News: 11 हजार गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए दिए गए ई-वाउचर

Sat, 22 Feb 2025 08:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
E-vouchers given to 11 thousand pregnant women for free ultrasound
एटा। निजी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। इसके लिए उन्हें ई-वाउचर की सुविधा दी गई है। ये ई-वाउचर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं। अब तक 11000 गर्भवतियों को ई-वाउचर जेनरेट किए गए हैं।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महीने की 1, 9, 16 और 24 तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती की संपूर्ण जांच की जाती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत 8 अल्ट्रासाउंड केंद्रों से अनुबंध किया गया है। इन केंद्रों पर एसएमएस और क्यूआर कोड दिखाकर गर्भवतियों को सुविधा मिल जाती है। गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इससे प्रसव के पूर्व या प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सकता है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक जिले में 11000 ई-वाउचर जेनरेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed