फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   E - rickshaw sitting in the old purse made ??of

ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा का पर्स उड़ाया

Mon, 27 Apr 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा में बैठकर बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल
विज्ञापन
होने जा रहीं वृद्धा ओमवती के पर्स से तीन महिलाएं साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण और नकदी पार कर ले गईं। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों की मदद से आभूषण उड़ाने वाली महिलाओं की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने टप्पेबाज महिलाओं की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।



आगरा के श्री राधे ग्रीन्स निवासी ओमवती सोमवार दोपहर शादी में शामिल होने के लिए बेटी सीमा के साथ एटा बस स्टैंड पहुंचीं थीं। दोपहर 12 बजे वह बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस जा रही थीं। बताते हैं कि ई-रिक्शा में उनके साथ तीन महिलाएं भी सवार हो गईं। उन्होंने ओमवती का ध्यान भटकाने को कई बार उनके पैर पर सैंडल रख दिया। जब उन्होंने टोका तो अन्य महिलाएं उनसे उलझ गईं।


इसी बीच एक महिला ने बैग से आभूषण और नकदी पार कर दी। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता और उनकी पुत्री ने शोर किया तो महिलाएं वहां से भाग निकलीं। घटना के बाद ओमवती गश खाकर गिर पड़ीं। किसी तरह उन्हें आसपास के लोगों ने संभाला। सूचना पर पुलिस भी आ गई। शातिर महिलाओं की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। एसपी ने सभी थानों को टप्पेबाज महिलाओं को पकड़ने के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि पर्स में दो चेन, दो कंगन, झुमकी आदि रखी थीं। कोतवाली थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें कि इससे पहले भी ई-रिक्शा में बैठे लोगों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
 

ई-रिक्शा में जेब काटते दबोचा, जमकर की धुनाई
थाना रिजोर के गांव भुमरिया निवासी नारायण सिंह ने बताया वह सोमवार को कचहरी से बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर जा रहे थे, तभी उनके बगल में बैठे जेबकतरे ने जेब से 1600 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें आरोपी को पकड़ लिया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। जेबकतरे ने अपना नाम अभय निवासी जलालपुर थाना देहली गेट अलीगढ़ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed