फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dustak abhiyan

मलेरिया पर रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ता बनाएंगी स्लाइड

Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
dustak abhiyan
एटा। जिले में बीमारियों की रोकथाम के लिए ‘दस्तक’ अभियान चलाया जाएगा। जहां आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगी और महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार आने पर स्लाइड बनाकर मलेरिया की जांच करेंगी।
विज्ञापन

अभी तक प्रदेश के 14 जनपदों में बीमारियों को रोकने के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा था। जहां आशा घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। घर में कोई बीमार व्यक्ति मिलता है तो उसे सीएचसी पर भेजने का कार्य कर रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे सभी जिलों में लागूृ किया है।
विज्ञापन

जिले में यह अभियान 16 से 31 मार्च तक चलेगा। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि आशा को मलेरिया की जांच करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां वह घर- घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की स्लाइड बनाकर जांच करेंगी। अगर व्यक्ति मलेरिया रोग से ग्रसित होगा तो आशा कार्यकर्ता इसकी सूचना मुख्यालय पर देंगी। जहां से टीम भेजकर मरीज का उपचार शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी भेज देना होगा प्रमाण
सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान आशा सेल्फी लेंगी। जिससे यह पता चल सके कि आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। उसने एक दिन में कितने घरों में दस्तक दी। इसकी भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed