फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drug addicts wreaked havoc on three sisters, attacked them with sticks and bricks and stones

Etah News: तीन बहनों पर नशेडिय़ों ने बरपाया कहर, लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से किया हमला

Sun, 29 Jan 2023 05:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Drug addicts wreaked havoc on three sisters, attacked them with sticks and bricks and stones
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में नशेडिय़ों ने तीन बहनों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर कहर बरपाया। तीनों बहनों के पिता की छह वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। नशेड़ी बहनों पर गलत नजर रखते हैं। बेटियों को अकेला देखकर हमला करने की बात कही गई है। आठवीं की पढ़ाई कर रही एक किशोरी ने दबंगों के डर से परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

हमले में घायल एक बहन ने गांव के ही राजेश कुमार, मुनेंद्र और अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे घर खाना खा रहे थे। तभी राजेश नशे की हालत में घर में घुस आया और गालीगलौज कर अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर आरोपी के दोनों भाई लाठी-डंडे लेकर आ गए। तीनों ने हम बहनों की काफी पिटाई की।
विज्ञापन

बेटियों के बाबा ने बताया कि छोटी बेटी कक्षा आठवीं में शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। दबंगों के हमले से तीनों भयभीत हैं। छोटी बेटी डर की वजह से 28 जनवरी को परीक्षा देने भी नहीं गई। बताया कि चीख-पुकार मचने पर वह घर आए तो आरोपी अजीत ने उनका भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि नशे की हालत में तीनों बहनों पर हमला किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed