{"_id":"67f8039e71e98901b80c20d5","slug":"drone-camera-caught-liquor-factory-liquor-was-buried-in-the-ground-etah-news-c-163-1-sagr1016-132165-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ड्रोन कैमरे से पकड़ में आई शराब फैक्टरी, जमीन में दबाकर रखा था लहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ड्रोन कैमरे से पकड़ में आई शराब फैक्टरी, जमीन में दबाकर रखा था लहन
Thu, 10 Apr 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गांव कस्तूरपुरा के जंगल में जमीन के अंदर दबाकर रखे गए लहन को निकालती जैथरा पुलिस।
- फोटो : गांव कस्तूरपुरा के जंगल में जमीन के अंदर दबाकर रखे गए लहन को निकालती जैथरा पुलिस।
जैथरा। पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए बृहस्पतिवार को काली नदी के किनारे ग्राम कस्तूरपुरा के जंगल में चल रही शराब फैक्टरी को पकड़ा। यहां जमीन में लहर दबाकर रखा गया था। इसे खोदकर पुलिस ने निकाला और नष्ट कराया।
थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने और संदिग्ध परिस्थितियों का पता करने के लिए ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार सर्वे किया जा रहा है। इसके जरिए बृहस्पतिवार को गांव कस्तूरपुरा के जंगल में अवैध गतिविधियां होती नजर आईं। मौके पर जाकर देखा तो शराब फैक्टरी चल रही थी।
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो लोग भाग गए। यहां से शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए और भट्टी को तोड़ा गया। कई जगह जमीन के अंदर गड्ढे खोदकर लहन दबाकर रखा गया था। खोदकर निकाले गए करीब 1800 लीटर लहन को नष्ट करा दिया गया।