फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dron

गणतंत्र दिवस-ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों में कैद रहेगा शहर

Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
dron
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अभी से गंभीर है। इस दिन शहर की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी। संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन योजना तैयार कर चुका है। यदि कैमरों में किसी की संदिग्ध गतिविधि कैद हो गई तो पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। इसके बाद शहर में बवाल हुआ। कई दिनों तक हिंसा होती रही। प्रशासन ने बमुश्किल हिंसा पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त को विशेष सतर्कता बरतती है।
विज्ञापन

क्योंकि हिंसा की जड़ तिरंगा यात्रा थी इसलिए तिरंगा यात्रा की अनुमति प्रशासन गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर नहीं देता है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ पारंपरिक कार्यक्रम ही आयोजित कराएं। शहर में जगह जगह पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी सीसीटीवी कैमरे परखे जा रहे हैं कि कहीं कोई कैमरा तो खराब नहीं है। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस गणतंत्र दिवस के दिन शहर के लोगों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग के लगे हैं शहर में।
- 300 कैमरे लगे हैं जिले भर में पुलिस विभाग के।
ड्रोन भी करेंगे निगरानी
सीसीटीवी से तो निगरानी होगी ही, बल्कि ड्रोन के कैमरे भी शहर पर नजर रखेंगे। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed