{"_id":"621e640db20d4f37561c860e","slug":"driver-operator-fined-for-landing-passengers-on-the-way-etah-news-agr525792335","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: बीच रास्ते में रोडवेज बस से उतार दिये यात्री, शिकायत के बाद चालक-परिचालक के खिलाफ हुआ एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: बीच रास्ते में रोडवेज बस से उतार दिये यात्री, शिकायत के बाद चालक-परिचालक के खिलाफ हुआ एक्शन
Tue, 01 Mar 2022 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:51 PM IST
सार
सवारियों के बीच रास्ते में उतारने के मामले में फर्रुखाबाद डिपो की बस के चालक-परिचालक के खिलाफ एक्शन लिया गया है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद रोडवेज अधिकारियों ने चालक-परिचालक पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद डिपो की बस ने 23 फरवरी को यात्रियों को रास्ते में ही बाईपास पर उतार दिया था। इस पर एक यात्री ने प्रशासनिक और अधिकारियों और निगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए चालक-परिचालक पर 500- 500 रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद डिपो की थी बस
शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को वह अन्य लोगों के साथ जैथरा से फर्रुखाबाद डिपो की बस में सवार हुए। इस दौरान बस के चालक-परिचालक ने एटा से चार किलोमीटर पहले बाईपास पर ही उतार दिया। जबकि टिकट एटा तक की दी थी। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की। मामला संज्ञान में लिया गया।
विज्ञापन
ये बोले अधिकारी
फर्रुखाबाद डिपो के एआरएम आरसी यादव ने चालक-परिचालक पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया है। फर्रुखाबाद एआरएम ने बताया कि बाईपास से बस निकालने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। यात्री की शिकायत को लेकर चालक-परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन