फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DPS, Bright, GIC and DFA were victorious

Etah News: डीपीएस, ब्राइटलैंड, जीआईसी और डीएफए रहे विजयी

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
DPS, Bright, GIC and DFA were victorious
जीआईसी के मैदान में फुटबॉल मैच खेलते ​​खिलाड़ी।  - फोटो : जीआईसी के मैदान में फुटबॉल मैच खेलते ​​खिलाड़ी।
एटा। जीआईसी मैदान में एटा महोत्सव के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को 5 मैच खेले गए। इनमें डीपीएस, ब्राइटलैंड, जीआईसी, डीएफए की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, उप्र सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम के कोच अनूप दुबे ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पहले मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम एटा पर 1-0 से जीत दर्ज की। सरस्वती विद्या मंदिर एवं बीपीएस पब्लिक स्कूल अंत तक गोल नहीं कर सकीं। मुकाबला बराबरी पर रहा। डीएफए एटा ने सेंट पॉल्स स्कूल पर 7-0 से विजय प्राप्त की। केएचएफसी खंगारपुर को जीआईसी क्लब ने 6-0 से हराया। बीपीएस पब्लिक स्कूल पर ब्राइटलैंड स्कूल की टीम ने 5-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक राजीव यादव एवं सह संयोजक मनीष दुबे, सेवाराम ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह यादव, पदम सिंह, डॉ. ललित द्विवेदी, शिवकुमार द्विवेदी, भारत वीर वर्मा आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका मनोज कुमार, अभिलेख व्यवस्था खेल प्रशिक्षक मोनिका, गरिमा, नैना एवं सतीश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed