{"_id":"68a46b4588c44f59410e1454","slug":"door-to-door-garbage-collection-started-in-20-gram-panchayats-etah-news-c-163-1-eta1002-137809-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 20 ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 20 ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू
Tue, 19 Aug 2025 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। पांच हजार से अधिक आबादी वाली 20 ग्राम पंचायतों में घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई है। कूड़ा उठान के लिए प्रतिदिन हर घर से एक रुपया लिया जाएगा।
डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने मंगलवार को बताया कि ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान की प्रक्रिया शुरू की गई है। 20 गांव से कूड़ा उठाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में फैली गंदगी को हटाने के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर जाकर कूड़े का उठान शुरू करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 38 गांव से कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू किया जाना है जिसे जल्द शुरू कराया जाएगा। लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। इससे गांव में फैलने वाला कचरा खत्म होगा। कचरे को एकत्रित कर आरआर सेंटरों पर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया से गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों के साथ संक्रामक रोगों पर भी नियंत्रण लग सकेगा। बची हुई ग्राम पंचायतों में जल्द कूड़ा उठान का कार्य शुरू कराया जाएगा।