फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Doctor's arrest triggered an outrage

चिकित्सक की गिरफ्तारी से भड़का आक्रोश

Wed, 24 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 24 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Doctor's arrest triggered an outrage
कासगंज। एक्सपायरी दवा के बेचने के आरोप में पुलिस ने एक चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। चिकित्सक की गिरफ्तारी से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अमापुर रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सत्य सिंह को चिकित्सक ओमप्रकाश निवासी नगला बीच कासगंज के क्लीनिक पर एक्सापायरी ग्लूकोज का प्रयोग किए जाने की जानकारी मिली। सीएमओ ने चिकित्सक के यहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक के यहां एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतलें मौके से मिली। सीएमओ ने चिकित्सक के विरूद्व एक्सपायरी दवाओं के प्रयोग करने में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सक की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने अमापुर मार्ग पर चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर अवरोधक डाल कर जाम लगा। लोगों का कहना था कि चिकित्सक को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। लोग चिकित्सक की रिहाई की मांग कर रहे थे। जाम से लगने से मार्ग पर दोनों और वाहनों की कतारें लगनी शुरू हुई हो गई। जाम लगने को सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर कोतवाली निरीक्षक विजय बहादुर सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आधा घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed