फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   docter, absent, hospital, etah

डाक्टर आगरा में करा रहे इलाज, एटा में कर रहे ड्यूटी!

Sat, 30 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
docter, absent, hospital, etah
नवंबर माह में उपस्थित पंजिका पर डॅट डॅट के निशान- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शासन-प्रशासन की सख्ती का असर जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर नहीं पड़ रहा है। मरीज इलाज को भटक रहे हैं और डाक्टर एक-एक माह के अवकाश के बाद अस्पताल लौट रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछली तारीखों में उनकी हाजिरी भी पूरी लग जाती है। ऐसा ही एक मामला पकड़ा गया, जहां हार्टअटैक के बाद एक माह की छुट्टी पर गए चिकित्सक ने आते ही पूरे माह की हाजिरी लगाई और फिर गायब हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश करौली को दो अक्तूबर को हार्ट अटैक पड़ गया था। वह छुट्टी लेकर अपना इलाज कराने आगरा चले गए। वह 18 नवंबर तक अस्पताल नहीं आए। सीएमएस ने उपस्थित पंजिका पर उनकी अनुपस्थिति लगाने के बजाए पेन से सिर्फ डॉट लगा दीं। 19 नवंबर को डॉ. जयेश करौली अस्पताल आए और खाली स्थान पर हस्ताक्षर कर दिए। जब डॉ. जयेश से संपर्क का प्रयास किया पर फोन बंद पाया गया।
विज्ञापन

19 से फिर हैं गैरहाजिर
डॉ. जयेश करौली 19 नवंबर को हस्ताक्षर कर फिर से गायब हो गए। इसके बाद से वह अब तक अस्पताल नहीं आए हैं। वहीं उपस्थिति पंजिका पर अभी भी अनुपस्थिति के बजाए डॉट का चिह्न ही लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर राइटिंग आईं सामने
अस्पताल में कई चिकित्सकों की उपस्थित पंजिका पर ओवर राइटिंग की शिकायत आई है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर इतश्री कर ली जाती है।
लिया जाएगा स्पष्टीकरण
डॉ. जयेश करौली छुट्टी पर थे। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कैसे किए, इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
डॉ. आरके अग्रवाल, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed