फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM-SSP summoned in the case of Balkaram's death in Aliganj

अलीगंज में बालकराम की मौत के मामले में डीएम-एसएसपी तलब

Mon, 12 Apr 2021 06:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP summoned in the case of Balkaram's death in Aliganj
एटा। मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 17 मई को आयोग में तलब किया है। मामला सात वर्ष पुराना है। थाना अलीगंज पुलिस पर वर्ष 2014 में एक युवक की लॉकअप में पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। परिजनों द्वारा किए गए हंगामे के बाद पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई थी। यह वीडियो पुलिस रिकॉर्ड से गायब हो गया।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी बालकराम 22 जुलाई 2014 को साइकिल से अलीगंज में बाजार करने आया था। परिजनों का आरोप था कि गांव अकबरपुर के पास खेरिया के बाग के समीप अलीगंज थाना के तत्कालीन प्रभारी आरके अवस्थी, दरोगा राजकुमार, सिपाही ओमवीर, प्रवीण आए और बालकराम को गाड़ी में डालकर थाना ले गए। यहां आरोप है कि चारों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बालकराम की मौत के बाद परिजनों ने 23 जुलाई को एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया था। आरोप था कि बालकराम का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है, वही पुलिस ने उसका शव अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में बालकराम के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। इस मामले की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता सुनील सिंह ने मानवाधिकार आयोग में की थी। जांच के बाद एएसपी राहुल कुमार ने भी स्वीकारा था कि पोस्टमार्टम की सीडी गायब हो गई है। इस मामले में अब मानवाधिकार आयोग ने 17 मई को डीएम और एसएसपी को आयोग में तलब किया है। कहा है कि इससे पूर्व यदि 10 मई तक अभिलेख और सीडी उपलब्ध करा दी जाती है तो व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed