फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM conducts surprise inspection of the Regulated Area Office.

Etah News: डीएम ने किया विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण

Thu, 18 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM conducts surprise inspection of the Regulated Area Office.
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरविंद सिंह निरीक्षण करते हुए। स्रोत सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया और लंबे समय से लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नक्शा स्वीकृति से संबंधित पत्रावलियों (फाइलों) का अवलोकन करते हुए डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने व किसी भी प्रकार की लापरवाही या उत्पीड़न से बचने की हिदायत दी। कहा कि ऐसे भवन स्वामियों और भूखंड धारकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए जिनके भवन या भूखंड कंपाउंडिंग व नक्शा स्वीकृति की श्रेणी में आते हैं। उन्हें नियमों के अनुरूप नक्शा स्वीकृत कराने के लिए जागरूक किया जाए जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो। विनियमित क्षेत्र में विकसित हो रही कॉलोनियों और ले-आउट की स्थिति की भी समीक्षा की। कहा कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के विकसित किए जा रहे ले-आउट और कॉलोनियों के संचालकों को नियमानुसार स्वीकृति लेने के लिए प्रेरित किया जाए। अवैध रूप से भूखंडों की बिक्री कर लोगों को गुमराह करने वाले भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में योजनाबद्ध शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed