{"_id":"84a91041ad82a492bee04c2450b6a672","slug":"dm-complained-to-the-wrong-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत जांच पर डी एम से शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत जांच पर डी एम से शिकायत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ पटियाली के खिलाफ कथित गलत जांच करने के मामले की आजाद सिंह सेवा समिति के सचिव संजीव गुप्ता ने डीएम से शिकायत की। ये मामला मानवाधिकार आयोग में भी पहुंचा है।
संजीव गुप्ता ने सीओ पटियाली अमृत लाल की जांच रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके ऊपर फर्जी आरोपों के केस दर्ज कर उन्हें फंसाया गया है। तथ्यों की झूठी जांच आख्या प्रस्तुत की गई है। उन्होंने कहा कि जांच आख्या में यह गलत दर्शाया गया है कि उनका अपने पड़ोसी केशवदेव से मकान की दीवारों में दरारों को लेकर विवाद हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर 28 अगस्त 2013 को घर में घुसकर हमला किया गया था। जिसकी प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। लेकिन दूसरे पक्ष के केशव देव ने उनकी दर्ज एफआईआर से बौखलाकर सातवीं मंजिल से ईंट गिराने और झगड़ा करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि उनका भवन सात मंजिला नहीं है। उन्होंने सीओ पटियाली पर जांच रिपोर्ट पर अन्य सवाल भी उठाए।
उन्होंने पूरे मामले की जिलाधिकारी से जांच किए जाने की मांग की। गौरतलब हो कि यह मामला मानवाधिकार आयोग में भी चल रहा है। जिसमें मानवाधिकार आयोग ने जिला पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं एवं एसपी को आयोग में उपस्थिति होने के भी निर्देश दिए हैं।