फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Divisional commissioner ordered to conduct technical investigation

मंडलायुक्त ने तकनीकी जांच कराने के दिए आदेश

Fri, 27 May 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner ordered to conduct technical investigation
एटा। ग्राम पंचायत शीतलपुर में कराए गए विकास कार्यों की पिछले महीने जांच कराई गई थी। जिसमें लाखों रुपये का गवन मिला था। इसमें जांच अधिकारी द्वारा गवन के आरोपियों से लेन-देन करके उनके नाम निकाल दिए गए। इस पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति दायर करते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की। इस पर संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने तकनीकी जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संजय सिंह ने विकास कार्यों की जांच कराई थी जिसमें करीब 18 लाख रुपये का गवन सामने आया, लेकिन जांच अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने गवन के आरोपी प्रशासक एडीओ कृषि का नाम गवन में से हटा दिया। इस पर शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त से शिकायत की। जिसके आधार पर संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल सर्वेश चंद्र यादव ने मंडलीय प्राविधिक परीक्षक अलीगढ़ मंडल विवेक वार्ष्णेय को तकनीकी जांच करने के आदेश जारी करते हुए 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंडलायुक्त के आदेश के बाद जांच अधिकारी समेत विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बयान देने नहीं पहुंचे प्रधान व सचिव
शीतलपुर की जांच में गड़बड़ी के बाद अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे को बचाने के लिए कई तरह के प्रयत्न कर रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी पीडी निर्मल द्विवेदी ने इससे बचने के लिए अंतिम जांच कराने के लिए ग्राम प्रधान, सचिव को आदेश जारी करते हुए कहा कि जांच में सहयोग करने व बयानों के लिए 27 मई को सुबह 11 बजे गांव शीतलपुर में पहुंचे लेकिन इस दिन न तो जांच अधिकारी आए और न ही ग्राम प्रधान व सचिव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed