{"_id":"6ad3b730f17743a0e307bb0a","slug":"district-ranks-65th-in-training-on-the-prashast-app-etah-news-c-163-1-eta1004-158551-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रशस्त एप पर प्रशिक्षण में जिला 65वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रशस्त एप पर प्रशिक्षण में जिला 65वें स्थान पर
Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में प्रशस्त एप पर प्रशिक्षण पूरा करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की स्थिति चिंताजनक है। जिले की रैंकिंग 65वें स्थान पर है। वहीं, अलीगढ़ मंडल के चार जिलों में जिला सबसे निचले पायदान पर है। प्रशिक्षण के मामले में कासगंज 26वें, हाथरस 45वें और अलीगढ़ 54वें स्थान पर है। रैंकिंग में सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशस्त एप के माध्यम से शिक्षकों को कम से कम दो वीडियो पर आधारित प्रशिक्षण कोर्स पूरा करना होता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के 5870, निजी विद्यालयों के करीब चार हजार और माध्यमिक विद्यालयों के पांच हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करना था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों के करीब चार प्रतिशत शिक्षक अभी तक प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे में प्रशिक्षण की प्रगति को लेकर विभाग की चिंता बढ़ गई है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को एप पर लॉग इन कर सभी जरूरी वीडियो देखने और प्रशिक्षण से जुड़ी परीक्षा पूरी करनी है। वहीं निजी विद्यालयों के शिक्षकों की इसको लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।
शेष विद्यालयों के सभी अध्यापकों को प्रशस्त एप पर लॉग इन करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों से सभी वीडियो देखकर प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। - अनुपम अवस्थी, बीएसए