फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District panchayat president and 22 members sworn

जिला पंचायत अध्यक्ष और 22 सदस्यों ने ली शपथ

Thu, 18 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 18 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president and 22 members sworn
 परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। जो वायदे जनता से किए मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। राज्यमंत्री बारह पत्थर मैदान पर आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों के शपथ ग्रहण में बोल रहे थे।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जिसने प्रदेश के सभी जिले को फोर लेन मार्ग से जोड़ने का काम किया है। कई जिले जुड़ चुके हैं, जो बचे हैं उन्हें भी जल्द फोरलेन से जोड़ा जाएगा। किसी भी फोरलेन मार्ग पर सरकार ने टोल टैक्स का प्रावधान नहीं किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव ने कहा कि चुनाव में जनता जीत एक विश्वास के साथ दिलाती है। आज भी काफी लोग ऐसे हैं जो समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन वो अपनी आवाज नहीं उठा पाते। वो ऐसे लोगों की आवाज बनेंगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि विकास कार्य सपा की प्राथमिकता है। गंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा कई विकास योजनाओं को प्रदेश सरकार ने जिले के लिए मंजूर किया। जिससे इस क्षेत्र का विकास तेजी से हुआ है। एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनका पूरा सहयोग यहां के लोगों को मिलता रहेगा। विधायक रामेश्वर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान रख रही है। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय, पैक्सफेड की निदेशक नाशी खान, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसपी सुनील सिंह, ब्लाक प्रमुख तनु यादव, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी आरपी सिंह, समर्थ यादव मौजूद रहे। आयोजन में यासर शाह को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव, एमएलसी उदयवीर घाकर, अरविंद पोरताप, विधायक जीनत खान, रामेश्वर यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी सहित अन्य अतिथियों को चांदी का मुकुट पहनाकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में हरिओम शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता शामिल रहे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed