फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District panchayat office unreserved 8 of 23

जिला पंचायत के 23 में से 8 पद अनारक्षित

Mon, 07 Sep 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 07 Sep 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
District panchayat office unreserved 8 of 23
जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरक्षण काफी उहाफोह के बाद जारी कर दिया गया। आरक्षण को देखने के लिए दावेदारों की भीड़ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर लगी रही।
विज्ञापन

आरक्षण जानने को लेकर दावेदारों में काफी उत्सुकता देखी गई। सुबह से ही कार्यालय पर दावेदार डेरा डालने लगे। दोपहर तीन बजे जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्या की आरक्षण सूची जारी कर कार्यालय पर चस्पा कर दी गई। सूची लगते ही दावेदार अपने अपने क्षेत्र का आरक्षण जानने में जुट गए। जनपद की जिला पंचायत के 23 सदस्यों में से 8 पद अनारक्षित रहे हैँ। पिछडी जाति को 26 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। इनमें 4 पुरुष व दो महिला के पद शामिल है। अनुसूजित जाति के हिस्से मे 17.39 प्रतिशत पद आए है। इनमें से तीन पुरुष व एक महिला का पद है। सभी वर्ग की महिलाओं को  34.78 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। इनमें सामान्य महिलाओं को 5 पद मिले हैँ। क्षेत्र पंचायत के 579 पदों मे पिछड़ी जाति को 157 पद, अनुसूचित जाति को 112 पद एवं सामान्य श्रेणी में 310 पद रखे गए है। इन पदों में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से पद दिए है।
विज्ञापन


जिला पचांयत का यह रहा आरक्षण
बार्ड 1, 6,7,8,13,14,15,18 अनारक्षित
बार्ड 3,9,10,19,22 स्त्री
बार्ड 2,11,16,20 पिछड़ा वर्ग
बार्ड 4,23 पिछड़ा वर्ग महिला
बार्ड 5,12,21 अनुसूचित जाति
बार्ड 17 अनुसूचित जाति महिला


यह रहेगा कार्यक्रम
        ब्लाक प्रमुख        जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत
दावे आपत्ति ब 6से 10 सितंबर        7 से 10 सितंबर
निस्तारण    12 से 13 सितंबर        12 से 13 सितंबर
प्रकाशन    14 से 15 सितंबर        14 से 15 सितंबर

जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची जारी कर चस्पा कर दी गई है। कार्य पारदर्शिता के साथ कराया गया है। -डा. शरनजीत कौर जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed