फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District hospital isolation ward for malnourished children

कुपोषित बच्चों के लिए जिला अस्पताल में अलग वार्ड

Wed, 02 Sep 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 02 Sep 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
District hospital isolation ward for malnourished children
 वजन दिवस को लेकर श्रीगणेश इंटर कालेज में सेक्टर प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इससे वजन दिवस पर बच्चों का वजन लेने में कुपोषित बच्चों के चिह्नांकन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिये 07 और 10 सितंबर को जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का वजन लेकर उसके पोषण स्तर का चिन्हांकन किया जाना है। जिससे कुपोषित बच्चों की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके। सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं। कोई भी बच्चा वजन लेने से छूट न जाये। कार्य को गंभीरता से लिया जाए। अभियान के दौरान मानसिक विकलांग, शारीरिक विकलांग तथा अनाथ बच्चों का अलग से चिन्हांकन अवश्य कर लिया जाए। जिला अस्पताल में 10 दिन के अंदर अति कुपोषित बच्चों के इलाज एवं उन्हें ठीक कराने के लिये अलग वार्ड की व्यवस्था करा दी जाएगी।  
विज्ञापन

सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा ने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी तथा पर्यवेक्षक तीन सितंबर को क्षेत्रीय भ्रमण किया जाएगा। सात सितंबर को ब्लाक कासगंज, अमांपुर, सिढ़पुरा तथा 10 सितंबर को ब्लाक सोरों, सहावर, गंजडुण्डवारा एवं पटियाली के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन तौलकर उनके पोषण स्तर का चिन्हांकन किया जाएगा। यदि कोई बच्चे छूट जाते हैं, तो 11 और 14 सितंबर को उन्हीं कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर उन बच्चों का वजन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ डा. सत्यसिंह, डीपीओ संजीव कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सीपी सिंह, बीएसए, एसडीएम पटियाली, तहसीलदार एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ तथा बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी व पर्यवेक्षक के रूप में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed