{"_id":"604e05b58ebc3e8d34561613","slug":"district-divided-into-41-zones-for-three-tier-panchayat-elections-etah-news-agr484548178","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 41 जोन में बांटा गया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 41 जोन में बांटा गया जिला
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जहां जिले को 41 जोन में बांटा गया है। वहीं प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराया जाए।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बताया जिले में एक ही दिन पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसको लेकर जिले को 41 जोन व 218 सेक्टर में बांटा गया है। जहां जोन में जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया जाएगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया पंचायत चुनाव में जिले में बाहर से पुलिस फोर्स आएगा। इसके लिए तीनों तहसीलों में 28 कालेज चिह्नित किए गए हैं। जहां पुलिस के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जिले में पार्टी की रवानगी व वापसी को लेकर भी आठ स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है।