फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   distribution of ration

जिले में शाम चार बजे तक हुआ 10 फीसदी राशन का वितरण

Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
distribution of ration
गांधी मार्केट में राशन लेने को कतार में बैठे लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन के चलते बुधवार से उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया गया। सुबह से ही डीलरों के यहां उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। कुछ जगहों पर नियमों का पालन हुआ तो कुछ जगह डीलरों को पुलिस बुलानी पड़ी। अधिकारी की गाड़ियां भी डीलरों की दुकानों पर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

जिले में शाम चार बजे तक 10 फीसदी राशन का वितरण किया जा सका था।
शासन ने लॉकडाउन के चलते एक अप्रैल से राशन वितरण शुरू किया है। जहां पहले ही दिन डीलरों के यहां उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते कई दुकानों पर राशन का वितरण काफी देर तक रुका रहा। नामित अधिकारी भी राशन की दुकानों पर जांच-पड़ताल को पहुंचते रहे। राशन की दुकानें सुबह छह से रात नौ बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

कहीं साबुन नहीं था तो कहीं हाथ ही नहीं धुलवाया गया
लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के पास स्थित दुकान पर डीलर सतेंद्र के सेल्समैन को सब घेरे खड़े थे। दुकान पर हाथ धुलने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सिंधी कॉलोनी में डीलर के यहां उपभोक्ताओं ने दूरी का पालन किया। यहां यहां सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने की व्यवस्था थी, लेकिन किसी के हाथ धुलवाए नहीं जा रहे थे। शृंगार नगर में डीलर मुकेश कुमार के यहां साबुन से हाथ धुलवाने के बाद ही उपभोक्ता को अंदर भेजकर राशन वितरण किया गया। अरुणा नगर स्थित डीलर नरेंद्र बाबू के यहां अव्यवस्था पैदा हो गई। यहां पुलिस ने पहुंच कर उपभोक्ताओं को लाइन से दूरी पर खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के तहत राशन का वितरण कराया जा रहा
शासन से मिले निर्देश के तहत ही जिले में राशन का वितरण कराया जा रहा है। शाम चार बजे तक जिले में 10 फीसदी राशन का वितरण हो गया है। -राजीव कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed