फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disheveled students participated in cultural events

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखेरा जलवा

Mon, 27 Feb 2017 12:40 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 27 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Disheveled students participated in cultural events
सांस्कृत‌िक कायक्रम पेश करती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
एसएलडी पब्लिक एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अदाकारी से आयोजन को यादगार बना दिया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की पूजा से हुआ। अतिथि चरन सिंह विमल सीओ एवं वंदना विमल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्रा शक्ति, रश्मि एवं रुचि ने अधरों के रस खोलो मेरा कंठ मधुर कर दो... गीत गाकर सरस्वती वंदना की। छात्र रोहित, हिमानी, उदय ने वेलकम सांग प्रस्तुत किया। छात्रा इनाया ने परोपकार का महत्व कहानी के माध्यम से बताया। छात्रा प्रिया, मोहनी, सोनाली, नेहा ने कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा सपना ने रिश्ता तेरा मेरा है सबसे न्यारा गीत गाया। छात्रा रुचि, संध्या, अंशु ने धरती सुनहरी अंबर नीला ऐसा देश है मेरा गीत पर डांस कर आगंतुकों का मन मोह लिया। प्रबंधक रूम सिंह ने स्कूल की प्रगति का ब्योरा सामने रखा। मौके पर होरीलाल व्यास, रामदास विजय, सरजू कुमार, भूदेव सिंह, गोविंद कुमार,  नीरज सक्सेना, रवि गोस्वामी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed