फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disabled employment officer hanged himself to death

Etah News: दिव्यांग रोजगार सेवक ने फंदा लगा दी जान

Sat, 13 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Disabled employment officer hanged himself to death
फोटो 2 धर्मेंद्र का फाइल फोटो
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव भागपुर के रहने वाले दिव्यांग रोजगार सेवक ने शुक्रवार शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। परिजन खुदकुशी की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।
गांव भागपुर निवासी 40 वर्षीय दिव्यांग धर्मेंद्र यादव बड़ागांव में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। वह अविवाहित थे, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे धर्मेंद्र का शव घर के एक कमरे में जंगले के सहारे अंगोछे के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा। रोजगार सेवक ने खुदकुशी क्यों कि इसके पीछे परिजन कोई वजह की जानकारी नहीं दे सके। परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed