{"_id":"57d2f9374f1c1b3d3b31b0b1","slug":"diptee-seeemo-par-lage-aaropon-kee-jaanch-shuroo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ पर लगे आरोपों की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ पर लगे आरोपों की जांच शुरु
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली की एएनएम के द्वारा डिप्टी सीएमओ पर लगाए गए आरोपों से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। मामले में डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने जांच शुरु कर दी है। उन्होंने एएनएम और डिप्टी सीएमओ का बयान दर्ज किया।
बता दें कि डिप्टी सीएमओ डॉ अविनाश पर पटियाली की एक एएनएम ने अश्लील व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच का निर्देश दिया। इधर, शुक्रवार को एडीएम ने शिकायतकर्ता एएनएम और डिप्टी सीएमओ का बयान दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि एएनएम ने अपने आरोपों को दोहराया है। वहीं डिप्टी सीएमओ ने खुद पर लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया। उनका कहना है कि एएनएम के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध तरीके से प्रसूताओं से धन वसूली किए जाने की शिकायत की जांच की जा रही थी। उसका स्थानांतरण कर दिया गया था। इसी के कारण उसने यह झूठा आरोप लगाया है। अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। मामले की पड़ताल के लिए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
कासगंज(ब्यूरो)। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकत्रियों ने एएनएम के खिलाफ वसूली का आरोप लगाते हुए एडीएम से शिकायत की है। आशा कार्यकत्री राजकुमारी, नीरज कुमारी, आरती देवी, सुनीता, गंगा लहरी, विनीता, मालती देवी, रेनू चांदनी, सुषमा, सरिता, अनीता, सरिता, पुष्पा देवी, कुसुम लता आदि का आरोप है कि उनसे 15-15 सौ रुपये तक की वसूली की जाती है। आशाओं ने इसमें चिकित्सा अधीक्षक की मिलीभगत का भी आरोप जड़ा है।