फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   diptee seeemo par lage aaropon kee jaanch shuroo

डिप्टी सीएमओ पर लगे आरोपों की जांच शुरु

Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
diptee seeemo par lage aaropon kee jaanch shuroo
आशा कार्यकत्रियों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। पटियाली की एएनएम के द्वारा डिप्टी सीएमओ पर लगाए गए आरोपों से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। मामले में डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने जांच शुरु कर दी है। उन्होंने एएनएम और डिप्टी सीएमओ का बयान दर्ज किया। 
विज्ञापन

बता दें कि डिप्टी सीएमओ डॉ अविनाश पर पटियाली की एक एएनएम ने अश्लील व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच का निर्देश दिया। इधर, शुक्रवार को एडीएम ने शिकायतकर्ता एएनएम और डिप्टी सीएमओ का बयान दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि एएनएम ने अपने आरोपों को दोहराया है। वहीं डिप्टी सीएमओ ने खुद पर लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया। उनका कहना है कि एएनएम के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध तरीके से प्रसूताओं से धन वसूली किए जाने की शिकायत की जांच की जा रही थी। उसका स्थानांतरण कर दिया गया था। इसी के कारण उसने यह झूठा आरोप लगाया है। अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। मामले की पड़ताल के लिए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

कासगंज(ब्यूरो)। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकत्रियों ने एएनएम के खिलाफ वसूली का आरोप लगाते हुए एडीएम से शिकायत की है।  आशा कार्यकत्री राजकुमारी, नीरज कुमारी, आरती देवी, सुनीता, गंगा लहरी, विनीता, मालती देवी, रेनू चांदनी, सुषमा, सरिता, अनीता, सरिता, पुष्पा देवी, कुसुम लता आदि का आरोप है कि उनसे 15-15 सौ रुपये तक की वसूली की जाती है। आशाओं ने इसमें चिकित्सा अधीक्षक की मिलीभगत का भी आरोप जड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed