फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DIE LOVER IN ETAH

एक ही चिता पर हुई प्रेमी युगल की अंत्येष्टि

Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
DIE LOVER IN ETAH
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शवों की एक ही चिता पर अंत्येष्टि की गई। इस दौरान किशोर के नाबालिग भाई ने चिता को मुखाग्नि दी। क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय चचेरी बहन ने बुधवार की रात गांव के बाहर ट्यूबवेल पर दुपट्टा से फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

देरशाम तक दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हो पाया। देररात में दोनों का शव परिजन गांव लेकर पहुंचे। यहां पर लोगों के अलग-अलग मत थे। कोई एक साथ तो कोई अलग-अलग अंत्येष्टि करने की बात कह रहा था। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने निर्णय लिया कि दोनों ने मोहब्बत में जान गंवाई है। मरने के बाद भी अलग-अलग नहीं होने देंगे। इसके बाद एक ही चिता पर दोनों को लिटाया गया और मृतक किशोर के 11 वर्षीय छोटे भाई ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले हो चुकी थी किशोरी के पिता की मौत
किशोरी के पिता की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कहने को तो किशोरी के पिता चार भाई हैं, दो भाई पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं और एक दिल्ली में रहते हैं। किशोरी का साथ किशोर के पिता की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी लगने से ही हुई थी दोनों की मौत
प्रेमी युगल की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में मौत होने का कारण फांसी लगने से ही हुआ है। चर्चाएं थी कि शादी के बाद प्रेमी युगल ने सुहागरात भी बनाई होगी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी होना नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed