{"_id":"b216f67e4b298eee5b4b60421ffd01c0","slug":"devotthan-ekadashi-market-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी पर बाजार में बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी पर बाजार में बूम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोत्थान से शुरू हो रहे सहालग के लिए शहर के बाजार नए फैशन ट्रेंड के साथ सज चुके हैं। कपड़ा और ज्वैलरी बाजार में तो बूम आ गया है। ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग तेजी से होने के कारण रौनक बढ़ गई है। हलवाई, विवाह मंडप, आतिशबाजी और बैंडबाजों की बुकिंग महीनों पहले ही फुल हो चुकी है।
22 नवंबर को देवोत्थान है। इसके साथ ही विवाह समारोह शुरू हो जाएंगे। बाजार में दूल्हा, दुल्हन के लिए ड्रेस और शादी से जुड़े हर आइटम आ गए हैं। दुल्हन अब लाल महरून रंग के लहंगे नहीं बल्कि मल्टी कलर लहंगे और पार्टी गाउन को पसंद कर रही हैं। हर आयोजन के लिए पाटर्साी गाउन पसंद की जा रही है। तो वहीं महिलाओं को शादी के लिए कोलकाता, जोधपुर की साड़ियां पसंद आ रही हैं। दुकानदार गौरव साहनी ने बताया कि इनके रेट भी तीन से 20 हजार रुपये तक हैं।
दूल्हे जोधपुरी सूट को पसंद कर रहे हैं। पजामे, धोती के साथ मल्टीकलर में आकर्षक दिखने वाले बंद गले के लांग कोट के और उससे मैच करती हुई जूती दूल्हों को आकर्षित कर रही है। पप्पी गारमेंट के मालिक ने बताया कि शेरवानी सूट के साथ जयपुरी जूती के अलावा जूते भी पसंद किए जा रहे हैं। मल्टी कलर शेरवानी भी चल रही हैं। गले में मोती की माला बहुत लुभा रही है। दूल्हा बनने जा रहे युवक अपनी हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दे रहे हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों का कहना है दुल्हन शादी में गला ढकने वाली सिंगल ज्वैलरी के साथ बालों के जूड़े में चोटी लपेटने के फैशन को फॉलो कर रही हैं।