{"_id":"32f1af73054a6bd9dc99d1b1a2b04919","slug":"devoties-dancing-on-kalashyatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में मंगलवार से शुरू हो रही श्रीरामकथा से पूर्व सोमवार सुबह ध्वजारोहण किया गया, उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की समाप्ति के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। संत विजय कौशल जी महाराज मंगलवार से प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं छह बजे तक श्रीरामकथा की अमृतवर्षा करेंगे।
श्रीराम कथा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा जीटी रोड, घंटाघर, मेहता पार्क, होरी मोहल्ला, लोकमन दास तिराहा, ठंडी सड़क होते हुए ग्रीन गार्डन में पहुंचकर समाप्त हुई।यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं तो उनके आगे बैंडबाजों की धुनों और भक्तिगीतों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते चल रहे थे। जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा हुई। कलश यात्रा के समापन के बाद कार्यक्रम स्थल पर सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह सराफ, दिनेशचंद्र वार्ष्णेय, उमाशंकर गिरि, सुधीर मिश्रा, वीरेंद्र सराफ, संतोष गुप्ता, विपिन वर्मा डेविड, शैलेंद्र मिश्रा, विनीत वार्ष्णेय, सोनू गुप्ता, रेखा वार्ष्णेय, दया पालीवाल, अक्षय वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद थे।