फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Devotees of Lord Mahavira descended knowledge Kalyank

भगवान महावीर के ज्ञान कल्याणक में उमड़े भक्त

Mon, 29 Feb 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 29 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Lord Mahavira descended knowledge Kalyank
 कासगंज रोड पर वीर विमल क्षेत्र में चल रहे पंच कल्याणक जिन बिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को तीर्थंकरों की प्रतिमा को मंत्रित किया। जय जिनेंद्र का घोष गूंजा और भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक का विधान हुआ। समोशरण की रचना आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

मुनि प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि भगवान के ज्ञान कल्याणक का विधान बहुत पावन प्रसंग है। ज्ञान के समान संसार में दूसरा कोई सुख नहीं है। ज्ञान चेहरे पर नजर नहीं आता, यह आत्मा का विषय है। आप को भी जिस व्यक्ति से ज्ञान प्राप्त हो उसका उपकार कभी नहीं भूलें। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि सांसारिक कार्य कभी खत्म नहीं होते। यदि एक खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। मानव जीवन आनंद के लिए मिला है। उन्हाेंने कहा कि हमारे पास जो है उससे अधिक पाने की चाह न हो और जो नहीं है उसका दुख न हो तो व्यक्ति आनंद से जीवन जी सकता है। व्यक्ति अपनी कल्पना से सुखी और दुखी होता है। सुबह नित्य नियम अभिषेक के बाद मुनि महावीर की आहार चर्या संपन्न हुई। श्रावकों ने मुनि महावीर को आहार देकर जीवन को धन्य किया। दोपहर में समवशरण में भगवान महावीर की दिव्यध्वनि खिरी। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने भगवान की वाणी का उच्चारण करते हुए श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित करने के लिए सूर्य मंत्र दिया गया। रात आरती में श्रावक और श्राविकाएं जमकर झूमे।
विज्ञापन

विकास, उमेश, सर्वेश, विवेक, सुन्नेश, राजीव, संजीव, अमित, राहुल, प्रशांत, बबिता जैन, आशा, ऊषा जैन, मेघा जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

आज पंचकल्याणक महोत्सव का समापन
मंगलवार को भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक के साथ पंचकल्याणक का समापन होगा। कार्यक्रम में विशाल प्रतिमा का महा मस्तक अभिषेक होगा। साथ ही रथयात्रा निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी बबिता जैन ने कार्यक्त्रस्म में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed