फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dev's Jaykare Dauji Gunje on Chhath

देवछठ पर गूंजे दाऊजी के जयकारे

Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dev's Jaykare Dauji Gunje on Chhath
देवछठ पर गूंजे दाऊजी के जयकारे - फोटो : अमर उजाला
देवछठ पर्व पर बुधवार को दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के पुरानी बस्ती स्थित बारहसैनी मंदिर से दाऊजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। दाऊजी महाराज की जय-जयकार होती रही।
विज्ञापन

सुबह छह बजे मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद बारहसैनी मंदिर से दाऊजी महाराज की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा में दूरदराज के बैंड और डांस पार्टी के अलावा कृष्ण-राधा और ग्वाल वालों का नृत्य आकर्षण रहा। रथ पर विराजे दाऊजी महाराज की जगह-जगह आरती उतार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रथयात्रा बली मोहम्मद चौराहा, घंटाघर, जीटी रोड आदि स्थानों से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान देवेंद्र मोहन वार्ष्णेय, दीपक भैया, मनीत वार्ष्णेय, रमेश चंद्र वार्ष्णेय, महेंद्रपाल वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, डा. दिलीप गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, महेंद्रपाल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी उपकरण के सहारे पैदा करे ज्यादा फसल
एटा। समग्र विकास परिषद ने बलदाऊ महाराज का जन्मदिवस मोहल्ला सुनहरी नगर स्थित एक गऊशाला में संरक्षक हरी सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव ने कहा कि बलदाऊ महाराज ने पूरे संसार में किसानों को संदेश दिया था किसान अपनी खेती बचाने  के लिए पशुधन पर ध्यान केन्द्रित करे। संचालन योगेश राजपूत ने किया। वीरेन्द्र वर्मा, अंगूरी देवी, सुरेश चन्द्र, कलावती राघव, बबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed