{"_id":"60f17b298ebc3ec20a7066f0","slug":"despite-the-ban-crowd-gathered-to-cast-etah-news-agr4999860192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद जात करने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद जात करने को उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जलेसर। जलेसर कस्बा में प्रतिबंध के बावजूद छोटे मियां और बड़े मियां की दरगाह पर जात (पूजा-अर्चना) करने के लिए बृहस्पतिवार रात से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार तक पहुंचते रहे। इन दरगाह पर बुधवार और शनिवार को जात की मान्यता है। जिसमें स्थानीय लोगों के के साथ ही फिरोजाबाद, इटावा, बुलंदशहर, मथुरा जिलों के अलावा हरियाणा और राजस्थान प्रांत से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कोरोना कर्फ्यू में छूट के बाद अचानक से भीड़ बढ़ गई। पिछले दोनों हफ्तों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम के हालात रहे। इसे लेकर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जात का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही बाहर से आने वाली भीड़ के लिए प्रवेश निषेद्ध घोषित किया था, लेकिन लोग नहीं माने और बृहस्पतिवार रात भर दूर-दराज से लोग पहुंचते रहे। शुक्रवार को भी यह सिलसिला बना रहा। लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाल दिया।
भीड़ जुटने पर दो डिप्टी कलक्टर किए तैनात
प्रशासन ने भीड़ जुटने की सूचना पर डिप्टी कलक्टर राकेश कुमार त्यागी और विवेक राजपूत को तैनात कर दिया। जिम्मेदारी दी गई कि शनिवार और बुधवार को शनि जात पर लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराएं। आने वाले श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर वापस कराएं।