फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Desperate people in the district of state budget

प्रदेश सरकार के बजट से मायूस जिले के लोग

Fri, 12 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Desperate people in the district of state budget
 प्रदेश सरकार के बजट में एक बार फिर जिले को कुछ नहीं मिला है। सपा के गढ़ कहलाने वाले जिले के लोग मायूस हैं। अधिकांश ने इसे चुनावी बजट बताया। वहीं अन्य योजनाओं से किसानों, बेरोजगारों, बेसहारा बुजुर्गों को बजट में आस जगी है।
विज्ञापन

बजट से व्यापारी और छात्र निराश हैं। वहीं कन्या विद्याधन, लैपटॉप बजट बढ़ाने से मेधावी छात्र-छात्राओं को आस जग रही है। किसान दुर्घटना बीमा की नई नीति से भी किसान उम्मीदजदा हैं। किसानों ने दुर्घटना बीमा में बढ़ी रियायतों से जरूर राहत की सांस ली है। समाजवादी पेंशन योजना लक्ष्य बढ़ाने का भी लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

 
सपा शासन ने मेधावी गरीबों तक लैपटाप पहुंचाया है।  इस साल बढ़े बजट से अन्य मेधावियों को भी लैपटॉप मिलने की आस बढ़ी है।
- धर्मेंद्र यादव, छात्र, अंबारी
 
अखिलेश सरकार कन्या विद्याधन देकर छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है। बजट बढ़ाकर एक बार फिर मेधावियों की सहायता अच्छी पहल है।
- अनुश्री द्विवेदी, कन्या विद्याधन लाभार्थी छात्रा
 
विकलांगों की बजट में अनदेखी की गई है। इनका कहना है कि आश्वासन के बाद भी प्रदेश सरकार ने विकलांग पेंशन राशि में ही वृद्धि की और न ही उनके लिए अन्य सुविधाएं ही बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोरमा, छात्रा, सराय जवाहरपुर
 
सरकारी बजट निराशाजनक है। बजट में सूखा और अन्य आपदा बजट बढ़ाने का ऐलान कर किया है। वहीं जिले के हजारों आपदा पीड़ित किसान आज भी खाली हाथ हैं। उन्हें घोषणाओं के बाद भी मुआवजा नहीं मिल सका है।

- अखिल यादव, किसान नेता
 
शिक्षकों ने किया मानदेय बजट का स्वागत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होेंने कहा कि अब शिक्षकाें के विनियमितीकण को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। बताते चलें कि प्रदेश शासन ने शिक्षक मानदेय के लिए 200 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed