फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue patients admitted in general ward, no mosquito net on bed

Etah News: सामान्य वार्ड में डेंगू के मरीज भर्ती, बेड पर नहीं मच्छरदानी

Sun, 25 Aug 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients admitted in general ward, no mosquito net on bed
एटा। जिले में बुखार से ग्रसित लोगों की जांच में डेंगू निकल रहा है। उन्हें मेडिसिन के सामान्य वार्ड में ही भर्ती किया जा रहा है। डेंगू के मरीजों की बेड पर मच्छरदानी भी नहीं है। जबकि निर्देश हैं कि डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए और प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी रहे। ऐसे में अन्य मरीजों को भी डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


शासन से निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए। इसमें ही डेंगू के मरीजाें को भर्ती किया जाए, लेकिन मेडिकल कॉलेज में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां मेडिसिन के सामान्य वार्ड में बुखार के मरीजों के साथ डेंगू के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। आलम यह है कि महिला वार्ड में अलग से पांच बेड डेंगू के मरीजों के डाल दिए गए हैं। इन पर मरीजों को भर्ती किया गया, लेकिन यहां बेड पर मच्छरदानी नहीं है। ऐसी ही स्थिति पुरुष वार्ड की है। इसमें भी सामान्य मरीजों के साथ ही डेंगू के मरीज भर्ती हैं। बेड पर यहां भी मच्छरदानी नहीं लगी है।
विज्ञापन

रविवार को महिला व पुरुष वार्ड में कुल 23 बुखार के मरीज भर्ती थे। इसमें से 6 मरीज डेंगू के भर्ती थे। इनको बीते दिनों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार की शाम को मेडिसिन वार्ड में लवकुश, कौशल, शिवप्रताप, रजनी, सत्यवती व रेशमा बुखार के चलते भर्ती की गई। इसमें से लवकुश व कौशल को परिजन बिना स्वास्थ्य कर्मियों को बताए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed