{"_id":"6acbcef380dd82ee75033945","slug":"dengue-and-typhoid-confirmed-in-two-sisters-and-malaria-in-one-etah-news-c-163-1-eta1004-158152-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बहनों में डेंगू व टाइफाइड और एक में मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बहनों में डेंगू व टाइफाइड और एक में मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम में बदलाव का असर बच्चों पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड और बच्चा वार्ड में तीन लोग डेंगू व टाइफाइड के साथ मलेरिया पीड़ित मिले जिन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती असरौली निवासी तनू और शालिनी दोनों बहनें हैं। उन्होंने बताया कि आठ दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया, डेंगू व अन्य जांचे कराई। रिपोर्ट में डेंगू व टाइफाइड की पुष्टि हुई। उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती प्रियांशी को सात दिन से बुखार आ रहा है। निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग दवा दिलाने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।