फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dengu, dm inspaction, etah

सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगी खून की जांच: डीएम

Wed, 06 Nov 2019 03:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
dengu, dm inspaction, etah
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम साथ में सीएमओ व अन्य। - संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जनपद में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर सोमवार को डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। चार चिकित्सक सहित दो लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सरे टेक्नीशियन को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही सीएमएस को सुबह आठ से शाम छह बजे तक खून की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती ने सोमवार को सीएमएस कक्ष में पहुंच उपस्थित पंजिका की पड़ताल की। अस्पताल में डॉ. अतुल सारास्वत, डॉ. प्रवीन सिंह, डॉ. अब्दुल रशीद, डॉ. संगीता सिंह अनुपस्थित मिलीं। डीएम कक्ष संख्या 5 में पहुंचे जहां चिकित्सक एनएस तोमर बैठे थे, लेकिन कक्ष में मरीज नहीं थे।
विज्ञापन

उन्होंने कक्ष के बाहर निकलते ही सीएमएस को फटकार लगाई बोले चिकित्सक हृदय रोग के बैठे है। कक्ष के बाहर अस्थि रोग लिखा हुआ है। मरीज यहां क्यों आएंगे।
लैब टेक्नीशियन चंद्र भूषण व एसएस कुशवाह भी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। एक्सरे रूम में निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन गायब मिले। डीएम ने एक्सरे टेक्नीशियन को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। टेक्नीशियन ने डीएम से कहा वह दूसरे कक्ष में कुछ कार्य से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल में लैब का हाल देखा। वहां मरीजों की भरमार देख सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल को सुबह आठ से शाम छह बजे तक खून की जांच करने को कहा। उन्होंने लैब में डेंगू से अब तक की जांच के बारे में जानकारी की। इस पर उन्हे बताया गया कि लैब में जुलाई से अब तक 700 जांच की गई है। जहां 160 को एनएसवन की पुष्टि हुई है। 42 मरीजों के सैंपल अलीगढ़ जांच को भेजे गए हैं।
सीएमएस नहीं कर रहे काम
डीएम ने बताया निरीक्षण में सीएमएस की लापरवाही सामने आई है। जो चिकित्सक समय से नहीं बैठ रहे हैैं, उनकी जानकारी देने के लिए सीएमएस से कहा था। अब तक सीएमएस ने किसी भी चिकित्सक की जानकारी नहीं दी है।

नौ और मरीजों को हुई एनएस-1 की पुष्टि
जिले में डेंगू का वायरस दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू जांच के लिए 52 मरीजों में कार्ड लगाए गए। इस दौरान नौ लोगों में एनएसवन की पुष्टि हई। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान 1850 नए पर्चे ओपीडी में बने। वहीं पैथोलॉजी में 700 मरीजों की 2210 जांच की गईं। इस दौरान 52 मरीजों में डेंगू के कार्ड लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed