{"_id":"6a63a71daa6d2930290ce503","slug":"demand-raised-to-withdraw-fir-against-employment-assistant-memorandum-submitted-etah-news-c-163-1-eta1002-153911-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोजगार सेवक पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोजगार सेवक पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Fri, 24 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
निधौली कलां के गांव पृथ्वीपुर में फैली गंदगी। संवाद
एटा। विकास खंड सकीट के ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास भवन पहुंच कर सीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोजगार सेवकों का कहना है कि शासन के निर्देश के बावजूद अप्रैल से जून तक का उनका मानदेय मनरेगा पोर्टल पर फीड नहीं किया गया। जबकि जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।
आरोप लगाया गया कि 20 जुलाई को मानदेय फीड कराने पहुंचे रोजगार सेवकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अपशब्द कहे गए। इसी दौरान ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई। रोजगार सेवकों ने मुकदमा वापस लेने और मनोज कुमार का बकाया मानदेय जारी कराने की मांग की है। कहा कि मनोज कुमार की पत्नी की दोनों किडनी खराब हैं और लंबे समय से डायलिसिस पर हैं जिससे परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ज्ञापन में खंड विकास अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर व अकाउंटेंट पर मनरेगा कार्यों में रिश्वत मांगने व भुगतान रोकने के भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्राम रोजगार सेवक धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अमरदीप उमेश कुमार प्रमोद कुमार, विकास, प्रेमवीर, इंद्रपाल, पुष्पेंद्र कुमार, गुड्डी देवी, सोनी, धर्मेंद्र कुमार, रामनरेश मौजूद रहे।