फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand for watches: Price reached up to Rs 250

घड़ों की मांग : 250 रुपये तक पहुंची कीमत

Fri, 19 May 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for watches: Price reached up to Rs 250
एटा। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली कटौती भी परेशान कर रही है। ठंडे पाने के लिए लोग मिट्टी के घड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इनकी कीमत 250 रुपये तक पहुंच गई है। पहले जहां लोग गर्मी में पानी ठंडा करने के लिए सुराही का प्रयोग करते थे। अब यह बनना ही बंद हो गई है। उसकी जगह घड़ों ने ले ली है। लोगों के लिए सुविधा वाली बात यह है कि इन घड़ों में पानी निकालने के लिए टोंटी लगाई जाती है। जिसके चलते घड़े के अंदर हाथ नहीं डालना पड़ता। लोगों का कहना है कि गर्मी की वजह से बिजली काफी देर के लिए गुल हो जाती है। ऐसे में फ्रिज में पानी ठंडा नहीं हो पाता। घड़ों से काफी मदद मिल रही है। घड़ों की बिक्री करने वालों ने बताया कि इस बार एक राजस्थानी घड़ा भी आया है। जो कि हम ऑर्डर पर मंगाते हैं। जिसकी कीमत दो सौ से ढाई सौ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed