{"_id":"6ecebfcba1ce1c2351972aac82fe1a2c","slug":"deep-temples-were-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में जलाए गए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में जलाए गए दीप
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 26 Nov 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर नगर के मंदिरों में उत्साह का महौल रहा। भक्तों ने मंदिरों की अनुपम, अलौकिक छटा को अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं देव दर्शन कर भक्तों ने पुण्य अर्जित किया।
नगर के प्रभु पार्क में प्राचीन बाला जी ,गणेश मंदिर, शनि देव, पंचमुखी हनुमान मंदिर, नदरई गेट स्थित भैरो बाबा मंदिर, शांतापुरी स्थित काली मंदिर, नगर के गली जौरा-भौरा स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों पर देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरी आस्था के साथ दीयों को जलाकर देवों का आह्वान किया। प्रभुपार्क में महिलाओं ने 2100 दीये स्वयं जलाए। पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक चौक सजाकर उनके ऊपर बज दीये रखे, तो इस दृश्य ने हर किसी को आकर्षित किया। प्रभुपार्क मंदिर में सभी देवीय स्थलों पर लगी मूर्तियों को नवीन परिधान धारण कराए गए। मंदिरों के बाहर आयोजकों ने भी सतरंगी आतिशबाजी की भी व्यवस्था की।