{"_id":"57d2fd094f1c1b3d3b31b14b","slug":"deeem-ne-dekhee-graam-jyoti-yojana-kee-pragati","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखी ग्राम ज्योति योजना की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखी ग्राम ज्योति योजना की प्रगति
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के अछूते गांवों में रौशनी के लिए संचालित पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का जल्द शुभारंभ होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी अजय यादव ने इसकी प्रगति खंगालने के लिए कलक्ट्रेट में बैठक ली। एक्सईएन को इस परियोजना का जल्द पूरा करने और चुनाव से पहले सभी बूथों पर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय 12वीं योजना के तहत जिले के 500 गांवों में से 273 का कार्य पूर्ण हो चुका है। 105 गांवों में कार्य प्रगति पर है। योजना में सभी मजरों का विद्युतीकरण, बीपीएल हाउस होल्ड कनेक्शन, ग्रामीण हाउस होल्ड विद्युतीकरण, मीटर स्थापना कार्य, कृषि, वितरण उपकेंद्र लाइन में क्षमता वृद्धि, सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत काम कराने के लिए 13725.48 लाख रुपये केंद्रीय नोडल एजेंसी ने स्वीकृत किए हैं। उन्होंने योजना के क्त्रिस्यान्वन में लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि इस योजना से जिले के इशारा, मरथरा, सराय अगहत, बरना में विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना भी होगी। जबकि इंटीग्रेडिट पावर डवलपमेंट स्कीम में जिले में चार उपकेन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। मौके पर एडीएम प्रशासन सतीश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, अमित गौरव के अलावा बिजली विभाग के एक्सईएन समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।