फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   December 6: Strict vigilance maintained in the entire district

6 दिसंबर : पूरे जिले में बरती गई कड़ी सतर्कता

Fri, 06 Dec 2024 10:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Dec 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
December 6: Strict vigilance maintained in the entire district
एटा/जलेसर/मारहरा। बाबरी विध्वंस की तारीख 6 दिसंबर को पूरे जिले में सतर्कता बरती गई। पुलिस बल सहित अधिकारियों ने गश्त किया। मिश्रित आबादी वाले इलाकाें में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को पूरे ही शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान ने जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिद के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया। बाबूगंज, मारहरा दरवाजा, पोता नगला और किदवई नगर के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

जलेसर में भी पुलिस ने ड्रोन कैमरे से बाजार और घरों की छतों को देखा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। होटलों-ढाबों और बस स्टेशन पर संदिग्धों की चेकिंग की गई। सीओ नीतीश गर्ग और कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। एसआई मुन्नालाल, अदित्य दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा में सीओ कृतिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ा बाजार, मिरहची अड्डा, बस्ती चौराहा, अस्पताल चौराहा, हैदरी चौक सहित अन्य प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से शुक्रवार को जुमे की नमाज और 6 दिसंबर को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed