{"_id":"d89f112e1e8ed4e33f202eab520fe970","slug":"death-of-mother-and-son-were-hit-by-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आए मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आए मां-बेटे की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिकंदरपुरवैश्य के म्यांऊ -छितैरा मार्ग पर साइकिल पर जा रहे मां और बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
मंगलवार को ग्राम अल्हेपुर निवासी विनोद शाक्य अपनी पत्नी रूपा देवी (30), पुत्री चांदनी, रोशनी और अपने छह माह के पुत्र विशाल के साथ साइकिल से गांव अल्हैपुर जा रहा था। म्याँऊ- छितैरा मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रह ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल चला रहे विनोद का संतुलन बिगड़ गया।
रूपादेवी और उसकी गोद में मौजूद पुत्र विशाल ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गए। रूपादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विशाल को इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मां-बेटे की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गईं। सूचना पर थानाध्यक्ष सहसवीर सिंह ने शवों का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।