फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death of elderly from falling into the well of soil mound

कुएं में मिट्टी की टीला गिरने से अधेड़ की मौत

Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Death of elderly from falling into the well of soil mound
मौत पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
सुन्नगढ़ी के ग्राम नागर खिदरपुर में गुरूवार की दोपहर बोरवेल की ढाय गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। वह बोरिंग का पंखा कसने के लिए बोरवेल में उतरा था। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
गंजडुंडवारा के ग्राम नगला बरेठी निवासी जान मोहम्मद (49) पुत्र भूरे खां नागर खिदरपुर गुरुवार की सुबह फसल की सिंचाई करना गया था।

इस दौरान वह बोरवेल में उतरकर पंखा कस रहा था। तभी कुएं की ढाय गिर गई। जान मोहम्मद मलबे में दब गया। वहीं ढाय गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान चीखते-चिल्लाते दौड़े। जान मोहम्मद को मलबे में दबा देख लोगों के होश उड़ गए।लोगों ने उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरु कर दिए। जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण एवं परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घंटेभर की मशक्कत के बाद मिट्टी को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। उसका शव देखते हुए परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसे से परिवारीजनों की रो रो कर हालत खराब है।
विज्ञापन


हर कोई मिट्टी को हटाने में जुटा
बोरबेल में मिट्टी की ढाय गिरने की जानकारी होते ही गांव का व्यक्ति घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। हर कोई तेजी से बोरबेल से मिट्टी हटाने के लिए मदद कर रहा था, ताकि जान मोहम्मद की जान बच जाए। पर, ग्रामीणों के तमाम प्रयास के बाद भी अनहोनी हो ही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed