फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death by hanging for not coming from wife's maternal home

पत्नी के मायके से नहीं आने पर फंदा लगाकर दी जान

Sun, 30 Jan 2022 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Death by hanging for not coming from wife's maternal home
एटा। चार दिनों तक पत्नी को मायके से लाने के लिए युवक वहां रुका रहा। इसके बाद भी वह नहीं आई तो अपने गांव आकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। ससुराल वाले जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी निवासी विनोद कुमार (25) ने खेत पर नीम के पेड़ से रस्सी से शनिवार रात करीब 10 बजे फंदा लगा लिया। चचेरे भाई सुनील ने बताया कि विनोद दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

25 जनवरी को दिल्ली से घर आया और 26 जनवरी को पत्नी विनीता को बुलाने के लिए अपनी ससुराल गांव नगला खौंटा थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद पहुंचा। आरोप है कि यहां चार दिनों तक पत्नी को साथ लाने के प्रयास करता रहा लेकिन ससुर तुकमान सिंह ने नहीं भेजा और बेइज्जती करके भगा दिया। 29 जनवरी की शाम करीब पांच बजे नगला खौंटा से घर लौट आया। घर आने के बाद अपने चार वर्षीय पुत्र से बात करने के लिए पत्नी के पास फोन किया तो ससुर ने फोन छीन लिया और पुत्र से बात नहीं कराई। इसकी वजह से रात करीब 10 बजे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

वहीं तुकमान सिंह और पत्नी विनीता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने जमीन के बंटवारे को लेकर विनोद की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है। यह लोग थाना भी पहुंचे और पुलिस को भी बताया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक पत्नी को बुलाने गया था, नहीं आने पर फं दा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed