फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of young man found hanging on tree, fear of murder

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 09 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on tree, fear of murder
जलेसर (एटा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर स्थित जंगल में शनिवार को पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। थाना शकरौली क्षेत्र के गांव आराजी वीरहार के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। वह 22 मार्च से लापता था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास गांव गोपालपुर के जंगल में बंबा के बीचोंबीच पेड़ से युवक का शव लटका दिखा। करीब दो घंटे के बाद पुलिस उसकी पहचान करा सकी। शकरौली थाना क्षेत्र के गांव आराजी वीरहार निवासी संजीव ने बताया कि पुत्र विनय (24) दिल्ली से 21 मार्च को गांव आया था। अगले दिन 22 मार्च को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एटा गया था।
विज्ञापन

वहां से लौटने के बाद घर पर अपना मोबाइल रखकर शौच की कहकर चला गया। तबसे उसका कोई पता नहीं लग सका। थाना शकरौली में 22 मार्च को ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव काफी दिन से पेड़ से लटकने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था। संजीव ने विनय की हत्या की आशंका जताई है। वहीं सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि गोपालपुर में मिले युवक के शव की शिनाख्त टैटू के आधार पर मृतक के भाई विकास ने की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई विकास ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने विनय को पूछताछ के लिए थाने ले गई। आरोप लगाया कि वहां उसकी पिटाई की गई। इसके बाद विनय गांव में नहीं रुका और दिल्ली चला गया। वहां किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed